आज अखबार नहीं, पढ़ें लखीमपुर-खीरी की कल की बड़ी खबरें:मंडी में लगी आग, 50 दुकानें जलीं, लक्ष्मी पूजन के लिए कमल की मांग बढ़ी, तालाब में मिला लापता महिला का शव

Nov 09, 2026 - 07:15
0
आज अखबार नहीं, पढ़ें लखीमपुर-खीरी की कल की बड़ी खबरें:मंडी में लगी आग, 50 दुकानें जलीं, लक्ष्मी पूजन के लिए कमल की मांग बढ़ी, तालाब में मिला लापता महिला का शव
लखीमपुर खीरी में दीपावली की रात भीषण आग ने एक मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मंडी में एक के बाद एक 50 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। हालात काबू में करने के लिए भारत के साथ नेपाल से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। इस घटना में दुकानदारों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र में लगी। मामला गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर लखीमपुर में लक्ष्मी पूजन के लिए कमल की मांग बढ़ी:100 रुपए तक बिके दीपावली पर लखीमपुर खीरी के बाजारों में फूलों की दुकानों पर सबसे ज्यादा रौनक रही। घरों के दरवाजे सजाने और लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए लोग सुबह से ही फूल और मालाएं खरीदने पहुंचे। कमल, कुमुदिनी, गेंदे की मालाओं और आम के पत्तों से बनी बंदनवार की खूब मांग रही। पढ़ें पूरी खबर लखीमपुर में तालाब में मिला लापता महिला का शव:ग्रामीणों ने देखा लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना इलाके के बालक राम पुरवा गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे एक महिला का शव तालाब में उतराता मिला। महिला शनिवार रात से लापता थी। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User