आजमगढ़ के दो प्रशिक्षकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित:ताइक्वांडो प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मान
आजमगढ़ में ताइक्वांडो प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आजमगढ़ पुलिस के दो प्रशिक्षकों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वालों में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सुनील कुमार शिंदे और मुख्य आरक्षी अनामिका शुक्ला शामिल हैं। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में दोनों प्रशिक्षकों को राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया। प्रशस्ति-पत्र सौंपकर सम्मानित किया
पुलिस की ओर से संचालित वामा सारथी की खेल पहल के अंतर्गत एसएसपी के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन और महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में करीब 100 बच्चे उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के परिणाम भी उत्साहजनक रहे हैं। चार महिला खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया से ब्लैक बेल्ट एवं मास्टर डिग्री हासिल की है। वहीं, हाल ही में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आजमगढ़ के 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 24 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 10 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसके अलावा इंटर-स्टेट स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चार बालिकाओं ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वामा सारथी की इस पहल से बच्चों में खेल प्रतिभा के विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। दोनों प्रशिक्षकों को मिले सम्मान को आजमगढ़ पुलिस और वामा सारथी परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)