यूपी में पंचायत चुनाव टले, आदेश जारी:प्रधान प्रशासक बने रहेंगे, OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद ही चुनाव होगा

Nov 27, 2026 - 12:54
0
यूपी में पंचायत चुनाव टले, आदेश जारी:प्रधान प्रशासक बने रहेंगे, OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद ही चुनाव होगा
यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि ग्राम प्रधान अगले छह महीने या फिर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने तक (जो भी पहले हो) प्रशासक बने रहेंगे। पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हुआ था। सरकार ने वोटर लिस्ट तैयार न होने के चलते ग्राम प्रधानों को 26 नवंबर 2026 तक के लिए प्रशासक बनाया था। इस बीच स्थानीय निकायों के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया गया, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। ग्राम प्रधानों का प्रशासक के तौर पर कार्यकाल भी 26 नवंबर को खत्म हो गया। इससे पहले, सरकार ने कैबिनेट से पंचायतीराज कानून में बदलाव के अध्यादेश को पास कराया। इस बदलाव के तहत चुनाव न हो पाने की स्थिति में एक बार में छह महीने या आयोग की रिपोर्ट मिलने तक प्रशासक का कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत के सारे काम और अधिकार प्रशासक के पास ही रहेंगे। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User