बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार:जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनकी समस्याएं हल हो सकती हैं
अंक ज्योतिष के मुताबिक, शनिवार, 28 नवंबर का दिन अंक 1, 3 और 5 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इन अंकों के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता, धन लाभ और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। अंक 2, 4 और 7 वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। वहीं अंक 6, 8 और 9 वालों को कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। इन लोगों को आर्थिक मामलों, पारिवारिक संबंधों और कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बर्थ डेट के अनुसार, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए शनिवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) समस्याओं का समाधान होगा और नए कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं। आमदनी में सुधार होगा। योजनाएं समय पर पूरी होंगी और पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। दोपहर में धार्मिक कार्यों से भटकाने वाले लोग मिल सकते हैं। कार्यों को लेकर मन उदास रह सकता है और उत्साह में कमी आ सकती है। शाम को विवादों में विजय प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। संतान का साथ मिलेगा और कार्य सफल होंगे। बाईं आंख में परेशानी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशन - कारोबार से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ - प्रेम संबंध में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शुभ अंक - 3, 5, 9 शुभ रंग - केसरिया क्या करें - हनुमान जी को घी का दीपक लगाएं। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन आप आक्रामक भी हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्य समय पर होते जाएंगे। सरकारी पक्ष से लाभ मिलेगा। दोपहर में सैर पर जाने का मौका मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे और विवादित मामलों में विजय मिलेगी। आमदनी बनी रहेगी। शाम को कुछ परेशानियां रह सकती हैं। मन उदास रहेगा और आय में कमी हो सकती है। यात्रा के योग भी बनेंगे। रात को अकेले कहीं जाने से बचें। प्रोफेशन - व्यापार में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी में आप अन्य लोगों से आगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। लव लाइफ - प्रेम संबंध में बेचैनी और असमंजस रह सकता है। पार्टनर से किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से दूरी बढ़ सकती है। बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। शुभ अंक - 4, 8, 6 शुभ रंग - नीला क्या करें - दुर्गा मां को आटे से बनी मिठाई अर्पित करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत शुभ रहेगी। आय होगी, लेकिन अनावश्यक शंकाएं बनी रहेंगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सहयोग प्राप्त होगा और कार्य समय पर पूरे होंगे। दोपहर में भी अनुकूलता बनी रहेगी। कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे और स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। कार्य सफल होंगे और उत्साह बना रहेगा। शाम को अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। आय अच्छी बनी रहेगी। परिवार में एकता रहेगी और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रोफेशन - कारोबार में तेजी आएगी और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। नौकरी बदलने का विचार बन सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ - जीवन साथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम संबंध में किसी बात पर विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखें। रिश्तों में अहंकार को जगह न दें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। शुभ अंक - 2, 5, 7 शुभ रंग - लाल क्या करें - दुर्गा मां को कच्चे दूध का भोग लगाएं। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) मानसिक तनाव रह सकता है। कार्यों में देरी और आय में कमी हो सकती है। खर्च भी अधिक होंगे। दूसरे लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। दोपहर में प्रसन्नता मिलेगी। सफलताएं प्राप्त होंगी और आय में भी वृद्धि होगी। सहयोग की उम्मीदें पूरी होंगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम को भाग्य मजबूत बनेगा और सरकारी पक्ष से लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। कार्य समय पर पूरे होंगे और खुशियां मिलेंगी। प्रोफेशन - कारोबार में सरकारी अड़चनें आ सकती हैं। किसी जरूरी काम में देरी होने की आशंका है। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। अधिकारियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में कुछ उलझनें रह सकती हैं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है। धैर्य से काम लें और छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। शुभ अंक - 2, 9, 8 शुभ रंग - पीला क्या करें - गणेश जी को घी का दीपक लगाएं। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) काफी समय से आ रही समस्याओं का अंत होगा और कार्यों में नए अनुबंध मिल सकते हैं। यात्राएं सफल होंगी और कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। दोपहर में कठिनाइयां हो सकती हैं। खर्च बढ़ेंगे और तनाव बना रहेगा। समय भी अनावश्यक कार्यों में नष्ट हो सकता है। शाम का समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रोफेशन - नए व्यापारिक सौदे हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन को लेकर बातचीत हो सकती है। अधिकारियों से सकारात्मक संकेत मिलेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। लव लाइफ - प्रेम संबंध में अनावश्यक चिंताएं हो सकती हैं। पार्टनर की किसी बात को लेकर मन में संदेह न रखें। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। शुभ अंक - 1, 6, 9 शुभ रंग - बैंगनी क्या करें - शिव जी को फलों का भोग लगाएं। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) भाग्य का साथ मिलेगा और धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। आप खुद से ज्यादा दूसरों की चिंता करेंगे। संकोच करना नुकसानदायक हो सकता है। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। दोपहर में धन की प्राप्ति होगी। सफलताएं मिलेंगी और अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। संपर्कों का लाभ भी मिलेगा। शाम को परेशानियां आ सकती हैं। आय प्राप्त करने में बाधा और अन्य कार्यों में रुकावट आ सकती है। प्रोफेशन - व्यापारिक संबंधों का लाभ मिलेगा। पुराने संपर्कों से नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों के साथ विवाद होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में अपनी बात सोच-समझकर रखें और किसी भी मतभेद को बढ़ने न दें। लव लाइफ - परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। संतान से स्नेह और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में भावनाओं को समझना जरूरी है। बातचीत के जरिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। शुभ अंक - 1, 3, 4 शुभ रंग - कत्थई क्या करें - गणेश जी को खीर का भोग लगाएं। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) आय तो होगी, लेकिन परेशानियां कम नहीं हो पाएंगी। निराशा का भाव हावी हो सकता है। चिंताएं अधिक रहेंगी और तनाव कम नहीं होगा। दोपहर में काम की अधिकता रहेगी और सहयोग प्राप्त होगा। आय भी अच्छी बनी रहेगी। शाम को किसी बड़ी परेशानी का हल मिलने की संभावना है। शत्रु अपने प्रयासों में नाकाम होंगे। दिखावे पर खर्च अधिक हो सकता है। प्रोफेशन - कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं। नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं और अधिकारी नाराज हो सकते हैं। काम में लापरवाही न करें और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लव लाइफ - प्रेम संबंध में दूसरों का दखल बढ़ सकता है, जिससे तनाव होने की आशंका है। पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में चल रही कड़वाहट समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे। शुभ अंक - 1, 2, 9 शुभ रंग - सफेद क्या करें - हनुमान जी को केले का भोग लगाएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) सुबह सब कुछ अच्छा रहने की संभावना है। छिपे हुए शत्रुओं की चालें बेकार होंगी और आपकी ताकत बढ़ेगी। आय उत्तम बनी रहेगी और यात्राएं सफलता दिलाने वाली होंगी। संतान का व्यवहार अनुकूल रहेगा। दोपहर में निराशाजनक सूचना मिल सकती है। परिवार में किसी से विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है। कार्यों में देरी होगी। शाम का समय दिन के सबसे अच्छे समय में से एक रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। आय में वृद्धि होगी और सहयोग प्राप्त होगा। प्रोफेशन - व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। निवेश और लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। नौकरी में संभलकर काम करें। अधिकारियों की अपेक्षाओं को समझें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। लव लाइफ - विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में निराशा हाथ लग सकती है। पार्टनर के साथ बातचीत में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचें और एक-दूसरे को पर्याप्त समय दें। शुभ अंक - 2, 3, 8 शुभ रंग - आसमानी क्या करें - गणेश जी को लाल फूल अर्पित करें और घी का दीपक लगाएं। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) कार्यों की गति धीमी रहेगी और आमदनी कम रह सकती है। उत्साह में कमी रहेगी और समय नष्ट हो सकता है। दोपहर से आय में वृद्धि होने की संभावना है। यात्रा के योग हैं और विदेश जाने वालों की अड़चनें समाप्त होंगी। संतान से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। शाम को फिर से चिंताएं बढ़ सकती हैं। कार्यों की गति धीमी रहेगी और विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। रात को खुशी का समाचार मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रोफेशन - व्यापार की गति धीमी रह सकती है। नौकरी में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और जरूरी कामों में देरी हो सकती है। दोपहर के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। धैर्य के साथ काम करें। लव लाइफ - प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। शुभ अंक - 6, 7, 9 शुभ रंग - गुलाबी क्या करें - हनुमान जी को नारियल भेंट करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)