शादी से लौट रहे परिवार की बाइक कार से भिड़ी:हादसे में पिता-पुत्री की मौत, दो घायल, 6 साल की बच्ची के दोनों पैर कुचले

Nov 28, 2026 - 01:31
0
शादी से लौट रहे परिवार की बाइक कार से भिड़ी:हादसे में पिता-पुत्री की मौत, दो घायल, 6 साल की बच्ची के दोनों पैर कुचले
इंचोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शादी समारोह से लौट रहे परिवार की बाइक सामने से आई कार से भिड़ गई। नंगली ईशा गांव के निकट सर्विस रोड पर हुए इस हादसे में बाइक सवार युवक और छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय छोटू शर्मा वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने भाई अभिषेक शर्मा और आठ वर्षीय परी व छह वर्षीय पलक के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात में चारों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नंगली ईशा गांव के निकट सर्विस रोड पर पहुंची, सामने से आई कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। 6 वर्षीय पलक के दोनों पैर कुचले टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। छह वर्षीय पलक के पैर बुरी तरह कुचल गए थे। भीड़ ने कार चालक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया सूचना पर इंचोली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कुछ देर बाद छोटू शर्मा और पलक को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक शर्मा और परी का उपचार शुरू कर दिया गया। कार चालक शनिवार को कोर्ट में होगा पेश पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम नितिन बताया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User