भातखण्डे में दस थाटों के रागों की संगीतमय प्रस्तुति:युवा कलाकारों ने गायन से शास्त्रीय संगीत की छटा बिखेरी, दर्शक मंत्रमुग्ध हुए

Nov 28, 2026 - 21:48
0
भातखण्डे में दस थाटों के रागों की संगीतमय प्रस्तुति:युवा कलाकारों ने गायन से शास्त्रीय संगीत की छटा बिखेरी, दर्शक मंत्रमुग्ध हुए
लखनऊ के कैसरबाग स्थित राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में शनिवार को दस थाटों के आश्रय रागों की संगीतमय प्रस्तुति हुई। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन और भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दस रागों का गायन किया। यह आयोजन भातखण्डे के शताब्दी समारोह की श्रृंखला के तहत हुआ। दस रागों की दी प्रस्तुति कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद राग बिलावल में अरबाज खान, यमन में राहुल चौधरी, खमाज में शिवराम कृष्णन और भैरव में हर्षित मिश्रा ने गायन किया। वहीं, काफी में अक्षत अवस्थी, आसावरी में विवेक सरोज, पूर्वी में अक्षय अवस्थी, मारवा में प्रखर पांडेय, तोड़ी में अनुराग मौर्य और भैरवी में नीरज कुमार ने प्रस्तुतियां दीं। 'संगीत मिलन' पुस्तक से लीं बंदिशें प्रस्तुत किए गए रागों की बंदिशें भातखण्डे के पूर्व छात्र और 1979 बैच के मिलन देवनाथ की पुस्तक 'संगीत मिलन' से ली गई थीं। कलाकारों ने गायन के जरिए रागों की स्वर संरचना, भाव और विशेषताओं को प्रस्तुत किया। तबले पर हर्षित मिश्रा, वायलिन पर हसल कुमारागे और हारमोनियम पर श्रवण कुमार ने संगत की। युवा कलाकारों को दिए प्रमाणपत्र कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा कलाकारों को मंच देने के साथ नई पीढ़ी में भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। उन्होंने एलुमनी एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सीमा भारद्वाज और उनकी टीम को बधाई दी। राहुल अवस्थी ने संगीत परंपरा के संरक्षण और ऐसे आयोजनों के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. सीमा भारद्वाज और राहुल अवस्थी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User