अलीगढ़ में 24 दरोगाओं के तबादले:SSP ने थानों से चौकियों तक बदली जिम्मेदारी, पुलिस लाइन से भी दरोगाओं को मिली तैनाती
जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी नीरज जादौन ने 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पुलिस लाइन में तैनात दरोगाओं के साथ ही विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षक शामिल हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार रवि पवन कुमार को थाना बन्नादेवी से नगला कलार चौकी, रोहित वर्मा को थाना इगलास से बहादुरपुर चौकी और दीपक कुमार को बहादुरपुर चौकी से थाना गोंडा भेजा गया है। नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से सारसौल चौकी बन्नादेवी, अजय कुमार को थाना दादों से रोडवेज चौकी गांधीपार्क और अंकित कुमार को थाना दादों से बरौली चौकी जवां भेजा गया है। बरौली चौकी पर तैनात बलवीर सिंह को थाना जवां में जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मनीष कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से मेडिकल चौकी सिविल लाइन, निखिल मलिक को थाना सिविल लाइन से भमोला चौकी और जावेद हसन को इसी थाने से सेंटर प्वाइंट चौकी भेजा गया है। अमित कुमार को थाना गभाना से वीरपुरा चौकी, अरविंद कुमार कुशवाह और सौरभ तिवारी को थाना दादों से थाना लोधा स्थानांतरित किया गया है। वहीं विक्रम सिंह को थाना गंगीरी से जलाली चौकी हरदुआगंज, अंकित कुमार गुप्ता को थाना गंगीरी से तालानगरी चौकी और जलाली चौकी पर तैनात जितेंद्र सिंह राणा को अचलताल चौकी गांधीपार्क भेजा गया है। आदित्य श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से थाना महुआखेड़ा और अजय कुमार को थाना गोंडा से करवा चौकी भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक तनु तोमर को थाना इगलास से थाना हरदुआगंज स्थानांतरित किया गया है। संजय कुमार को थाना पालीमुकीमपुर से हवाई अड्डा चौकी महुआखेड़ा और अज़हर हसन को थाना पालीमुकीमपुर से थाना खैर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजकुमार को पुलिस लाइन से थाना गोंडा, विजय भारत सिंह को पुलिस लाइन से थाना गंगीरी और चंद्रका प्रसाद तिवारी को थाना महुआखेड़ा से यूपी-112 में भेजा गया है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को जनहित में पूरी निष्ठा और मनोयोग से काम करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)