गुरु नानक जयंती पर गुरुवाणी से गूंजेंगे गुरुद्वारे:सुबह से होंगे आयोजन, कहीं अखंड पाठ साहिब का भोग तो कहीं होगा कथा-कीर्तन और अरदास

Nov 24, 2026 - 06:15
0
गुरु नानक जयंती पर गुरुवाणी से गूंजेंगे गुरुद्वारे:सुबह से होंगे आयोजन, कहीं अखंड पाठ साहिब का भोग तो कहीं होगा कथा-कीर्तन और अरदास
गुरु नानक जयंती के अवसर पर आज शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुबह से ही गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन और गुरुवाणी की गूंज सुनाई देगी। कहीं श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कथा-कीर्तन होगा तो कहीं अरदास और गुरु का लंगर आयोजित किया जाएगा। शहर के प्रमुख गुरुद्वारों में कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालु गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेकेंगे और गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद लेंगे। पंजाब रेजिमेंट गुरुद्वारे में होगा अखंड पाठ साहिब का भोग गुरुद्वारा पंजाब रेजिमेंट (शीशे वाले गुरुद्वारे) में सुबह 11 से 11:30 बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब का भोग होगा। इसके बाद 11:30 से 12:30 बजे तक कथा-कीर्तन होगा। दोपहर 12:30 से 12:45 बजे तक अरदास, हुकमनामा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद गुरु का लंगर शुरू होगा। अलग-अलग गुरुद्वारों में इस समय होंगे कार्यक्रम * बेबी नानकी हॉल गुरुद्वारा, कंकरखेड़ा: सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। * थापर नगर गुरुद्वारा: सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से भी धार्मिक आयोजन किया जाएगा। * 510 गुरुद्वारा: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। * शास्त्री नगर गुरुद्वारा: दोपहर 12 से 2 बजे तक अरदास और कथा साहिब सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गुरु नानक जयंती क्यों मनाई जाती है? गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे। उनका जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने समाज को एकता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से दूर रहकर सभी को एक समान मानने की सीख दी। उनकी शिक्षाओं में 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' का विशेष महत्व है। इसका अर्थ है ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी से मेहनत करना और अपनी कमाई व भोजन को दूसरों के साथ बांटना। इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाता है। गुरु नानक जयंती केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और समानता के उनके विचारों को याद करने का भी अवसर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User