गौरांगी गौरी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया:चंदौली के माधोपुर में भागवत कथा के तीसरे दिन जुटे श्रद्धालु; पूर्व विधायक ने कराया आयोजन
चंदौली के माधोपुर गांव में शनिवार शाम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अयोध्या से आईं कथावाचिका गौरांगी गौरी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि माता पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी शक्ति के रूप में स्वीकार किया। पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने अपने पिता राम अवध सिंह की पहली पुण्यतिथि पर भागवत कथा का आयोजन कराया है। शनिवार को मुख्य यजमान मनोज सिंह डब्लू ने परिवार के साथ कथा श्रवण किया। भूत-पिशाचों के साथ बारात लेकर पहुंचे शिव कथावाचिका गौरांगी गौरी ने बताया कि भगवान शिव नंदी पर सवार होकर भूत-पिशाचों के साथ राजा हिमाचल के यहां बारात लेकर पहुंचे थे। बारात में भूत-प्रेतों को देखकर पार्वती के माता-पिता हैरान रह गए। हालांकि, माता पार्वती ने प्रसन्नता के साथ भगवान शिव को पति के रूप में स्वीकार किया। विवाह में देवी-देवताओं और असुरों के साथ जानवर, कीड़े-मकोड़े और भूत-पिशाच भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की पूजा से जीवन में सुख-शांति आती है और आपसी मनमुटाव दूर होते हैं। कथा के दौरान पंडाल श्रद्धालुओं से भरा रहा। कैबिनेट मंत्री जमा खान समेत कई लोग पहुंचे कार्यक्रम में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री जमा खान, मुगलसराय के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह और समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव आतिफ खान समेत कई लोग शामिल हुए। कथावाचिका ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भागवत कथा के आयोजन में गांव के हर व्यक्ति ने सहयोग किया। लोगों ने जनबल और धनबल से मदद की है। इसके लिए वह गांव के प्रत्येक नागरिक के आजीवन ऋणी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)