हाथरस में बसपा-सपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल:पूर्व विधायक गेंदा लाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राकेश दिवाकर पंकज चौधरी ने थामा हाथ

Nov 28, 2026 - 19:36
0
हाथरस में बसपा-सपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल:पूर्व विधायक गेंदा लाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राकेश दिवाकर पंकज चौधरी ने थामा हाथ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने हाथरस में दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी से जोड़ने की पहल की है। शनिवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में बसपा और सपा के कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बसपा के दो बार के पूर्व विधायक गेंदा लाल चौधरी भी शामिल हैं। इसके अलावा सपा के जिला पंचायत सदस्य राकेश दिवाकर (वार्ड नंबर-9) और बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज चौधरी (वार्ड नंबर-9) ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा। इनके साथ जगदीश चौधरी, नीरज कुमार, गजेंद्र सिंह तोमर और मोरध्वज ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी कुणाल चौधरी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से हाथरस में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस ने कहा कि सभी नए सदस्य सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी का दावा है कि इनके आने से जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User