अमेठी में बीसी संचालक को तमंचा सटाकर लूटने की कोशिश:ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा, दो आरोपी फरार

Sep 27, 2026 - 23:49
0
अमेठी में बीसी संचालक को तमंचा सटाकर लूटने की कोशिश:ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा, दो आरोपी फरार
अमेठी में रविवार देर शाम तीन बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी फ्रेंचाइजी संचालक के घर में तमंचा दिखाकर लूट का प्रयास किया। संचालक के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटती देख दो आरोपी फरार हो गए, जबकि ग्रामीणों ने एक आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की है। तमंचा दिखाकर लूटपाट का प्रयास बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी फ्रेंचाइजी संचालक, जो एक जिला पंचायत सदस्य के पति बताए जा रहे हैं, रविवार रात करीब 7:30 बजे शिवरतनगंज स्थित अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे और तमंचा दिखाकर लूटपाट का प्रयास करने लगे। संचालक ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ जुटती देख दो बदमाश वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पकड़ा गया आरोपी पूरे शुक्लन पेड़रिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर फरार दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनकी तलाश में भी पुलिस टीम लगी हुई है। संचालक ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस बीसी संचालक ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कस्बे में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User