अंकित कुमार बने युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष:पिछड़ा दलित सेना की बैठक में सौंपी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी
शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में रविवार को आयोजित मासिक बैठक के दौरान सिद्धार्थनगर के अंकित कुमार को पिछड़ा दलित समाज सेना के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संगठन के संयोजक अंकित श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश गौतम द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अंकित कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अंकित कुमार संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पिछड़ा दलित समाज सेना द्वारा आगामी दिनों में संगठन के विस्तार तथा जिला स्तर पर कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)