गोरखपुर रेल म्यूजियम में बच्चों ने जमकर की मस्ती:रस्साकशी से लेकर बैलून डांस तक में दिखाया दम, अग्रवाल महिला समिति ने मनाया बाल दिवस

Nov 29, 2026 - 22:38
0
गोरखपुर रेल म्यूजियम में बच्चों ने जमकर की मस्ती:रस्साकशी से लेकर बैलून डांस तक में दिखाया दम, अग्रवाल महिला समिति ने मनाया बाल दिवस
गोरखपुर में अग्रवाल महिला समिति की ओर से रविवार को रेल म्यूजियम में बच्चों के लिए एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चले इस बाल दिवस समारोह की शुरुआत अग्रसेन वंदना और बच्चों की अंताक्षरी के साथ हुई। इस दौरान बच्चों ने म्यूजिकल चेयर, बैलून डांस, नींबू-चम्मच रेस और रस्साकशी जैसे मजेदार खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विजेताओं को इनाम देकर हौसला बढ़ाया गया, वहीं वहां मौजूद हर बच्चे को गिफ्ट और टॉफियां बांटी गईं। समिति की अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल और सचिव नम्रता जैन ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और हर बच्चे को खुश व आगे बढ़ता देखना ही हमारा संकल्प है। खेलों में बच्चों ने लगाई जान कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष सावित्री दास और रेनू कंदोई की मौजूदगी में बच्चों की अंताक्षरी से हुई। इसके बाद म्यूजिकल चेयर, बैलून डांस, नींबू-चम्मच रेस और रस्साकशी जैसे खेलों ने माहौल में जोश भर दिया। अपने माता-पिता के साथ आए बच्चों ने हर गेम को खूब एंजॉय किया। मुकाबले के बाद जीतने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे परिवार के साथ जुटे सदस्य समारोह में समिति की सभी पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों ने शामिल होकर रौनक बढ़ाई। मीडिया प्रभारी रुचि गोयल और रुचि राजीव ने बताया कि कार्यक्रम की चेयरमैन एकता और रुचिका ने पूरे आयोजन का शानदार संचालन किया। अंत में सचिव नम्रता जैन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अभिभावकों, बच्चों और सदस्यों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User