अफेयर पर जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार:प्रतापगढ़ में तस्वीर रखकर शवयात्रा निकाली; बोले- हमारे लिए मर चुकी है

Sep 27, 2026 - 23:01
0
अफेयर पर जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार:प्रतापगढ़ में तस्वीर रखकर शवयात्रा निकाली; बोले- हमारे लिए मर चुकी है
प्रतापगढ़ में रविवार दोपहर परिजनों ने अपनी जिंदा बेटी की शव यात्रा निकाली। उस पर बेटी की तस्वीर भी रखी। युवती के बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाने पर परिजनों ने बेटी से रिश्ता खत्म कर लिया। गांव में उसका पुतला तैयार कर उसकी अर्थी निकाली गई। दोपहर करीब 3 बजे पुतले का अंतिम संस्कार किया गया। कहा- उसने हमारी समाज में बदनामी करा दी। वह अब हमारे लिए मर चुकी है। वहीं युवती ने कहा- मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं। हमें परेशान न किया जाए। परिजन अब पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार श्राद्ध कर्म और तेरहवीं की तैयारी कर रहे हैं। मामला जेठवारा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… आशापुर गांव निवासी जमुना प्रसाद पटेल किसान हैं। उनकी बेटी नीलम (18) का गांव के दूसरी जाति के युवक विनोद कुमार (19) से 3 साल से अफेयर चल रहा था। एक महीने नीलम अचानक घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।27 अगस्त को परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर बेटी को तलाश करने की मांग की। पुलिस ने प्रेमी के साथ युवती को बरामद किया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 2 दिन पहले नीलम को उसके बॉयफ्रेंड विनोद के साथ बरामद कर लिया गया। दोनों को थाने लाकर परिजनों के सामने बातचीत की गई। बताया जा रहा है कि नीलम ने विनोद के साथ रहने की इच्छा जताई। उसने कहा वह विनोद से प्रेम करती है। उसके साथ ही जीवन बिताना चाहती है। थाने में ही परिजनों ने नाता तोड़ने की बात कही नीलम के फैसले से नाराज परिजनों ने थाने में ही उससे नाता तोड़ने की बात कही। परिजनों ने कहा- उनके लिए बेटी अब मर चुकी है। इसके बाद गांव लौटकर उन्होंने युवती का पुतला तैयार किया और उसकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। अर्थी पर रखी युवती की तस्वीर, पुतले का किया दाह संस्कार परिजनों ने पुतले को अर्थी पर रखा और उसके साथ युवती की तस्वीर भी रखी। इसके बाद गांव में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई। रविवार दोपहर करीब 3 बजे पुतले का अंतिम संस्कार किया। युवती बोली- मैं बालिग हूं, हमें परेशान न करें नीलम ने कहा- मैं विनोद कुमार मौर्य से प्यार करती हूं। मैं बालिग हूं। मैं विनोद के साथ रहना चाहती हूं। मैं इनको पति मान चुकी हूं। घर वाले परेशान ना करें। हम अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं। मुझ पर किसी ने कोई दबाव नहीं डाला है। तेरहवीं की तैयारी की चर्चा पुतले के अंतिम संस्कार के बाद अब परिजनों की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार श्राद्ध कर्म और 13वें दिन तेरहवीं किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… क्या NDA के लिए मुस्लिम वोट साधेंगे मो. शमी, जयंत से मुलाकात के बाद RLD में एंट्री की चर्चा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर मोहम्मद शमी अब सियासत की पिच पर नई पारी शुरू कर सकते हैं। RLD प्रमुख जयंत चौधरी से हालिया मुलाकात के बाद उनकी राजनीतिक एंट्री को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। अब सवाल है कि सियासत में संभावित एंट्री सिर्फ शमी की लोकप्रियता की वजह से है? या इसके पीछे पश्चिमी यूपी के मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंच बनाने की RLD-भाजपा की रणनीति का हिस्सा है? पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User