औरैया बार एसोसिएशन चुनाव: मानसिंह पाल अध्यक्ष निर्वाचित:सुनील को 22 वोटों से हराया, अमरेंद्र महामंत्री पद पर 26 वोटों से जीते

Nov 26, 2026 - 21:47
0
औरैया बार एसोसिएशन चुनाव: मानसिंह पाल अध्यक्ष निर्वाचित:सुनील को 22 वोटों से हराया, अमरेंद्र महामंत्री पद पर  26 वोटों से जीते
औरैया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नतीजे गुरुवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर मानसिंह पाल 259 वोट पाकर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार दुबे को 22 वोटों से हराया। सुनील कुमार दुबे को 237 वोट मिले। वहीं, महामंत्री पद पर अमरेंद्र पांडेय ने 238 वोट पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने शिवेन्द्र सिंह सेंगर को 26 वोटों से हराया। 752 अधिवक्ताओं ने किया मतदान चुनाव सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। कुल 798 मतदाताओं में से 752 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान का प्रतिशत करीब 94.24 रहा। 46 मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे। अध्यक्ष पद के चुनाव में संजीव कुमार चतुर्वेदी को 127, कुलदीप कुमार दुबे को 82, बृजेन्द्र सिंह यादव को 29 और शिव कुमार अरुण को 15 वोट मिले। महामंत्री पद पर सुधीर कुमार गौतम को 128, देवेन्द्र दीक्षित को 107 और हेमेन्द्र पांडेय को 67 वोट मिले। संयुक्त मंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के नतीजे संयुक्त मंत्री पद पर अनुराग दुबे उर्फ राजू को 242 और अनूप कुमार श्रीवास्तव को 218 वोट मिले। दोनों विजयी घोषित किए गए। इसी पद पर शशि सिंह निर्विरोध चुनी गईं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशांक त्रिपाठी ने 446 वोट पाकर जीत दर्ज की। योगेन्द्र कुमार राजपूत को 296 वोट मिले। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर सोनल सिंह, देवेन्द्र राजपूत, शिवपाल पाल और हेमंत चौधरी विजयी रहे। वहीं, रीना कुमारी और हिना कौशर निर्विरोध चुनी गईं। चुनाव कराने की जिम्मेदारी पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी और 15 सदस्यीय टीम ने संभाली। नतीजे घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा प्राथमिकता नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानसिंह पाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मानसिंह पाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User