झांसी में 4 थानों के प्रभारी बदले:SSP ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को सीपरी बाजार, निखिल कुमार को शाहजहांपुर थाना प्रभारी बनाया
झांसी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए एसएसपी विकास कुमार ने गुरुवार रात पुलिस विभाग में फेरबदल किया। एक इंस्पेक्टर और चार उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को मोठ थाना प्रभारी से सीपरी बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है। महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह को मऊरानीपुर थाने भेजा गया है। उनकी जगह मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ की प्रभारी पारुल सिंह को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। निखिल और प्रदीप को भी नई तैनाती उपनिरीक्षक निखिल कुमार को गरौठा थाने से शाहजहांपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को मऊरानीपुर थाने से सकरार थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)