जमीन पर बोझा रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:देवरिया के चांदपलिया गांव में 12 लोग घायल, तीन मेडिकल कॉलेज रेफर
देवरिया जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपलिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जमीन पर बोझा रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मारपीट की सूचना पर पीआरवी की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कुछ घायलों को बाइक से और गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जाया गया। तीन घायलों की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तीन लोगों को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एक पक्ष से व्यास कुशवाहा और लक्ष्मण कुशवाहा के पुत्र बृजेश कुशवाहा घायल हुए हैं। राम आधार कुशवाहा की हालत गंभीर, कई अन्य घायल दूसरे पक्ष से द्वारिका के पुत्र राम आधार कुशवाहा (65) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। राम आधार के पुत्र आशीष, द्वारिका के पुत्र बलराम, राम आसरे की पुत्री प्रमिला कुशवाहा और बलिराम की पत्नी बिंदु देवी समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जमीन पर बोझा रखने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)