अलीगढ़ में पूर्व पार्षद पवन शर्मा का निधन:2006 में पार्षद चुने गए थे, आज अंतिम संस्कार होगा

Nov 22, 2026 - 12:25
0
अलीगढ़ में पूर्व पार्षद पवन शर्मा का निधन:2006 में पार्षद चुने गए थे, आज अंतिम संस्कार होगा
अलीगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद और हार्डवेयर कारोबारी पवन शर्मा का रविवार सुबह करीब 7:30 बजे निधन हो गया। गोपाल पुरी स्थित उनके घर पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पवन शर्मा 2006 में पार्षद चुने गए थे। पार्षद रहते हुए उन्होंने इलाके की समस्याएं और आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए। 2008 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन के काम में भूमिका निभाई। पार्टी ने 2011 में उन्हें क्षेत्रीय संयोजक और 2012 में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। वे मौजूदा समय में मडराक मंडल प्रभारी थे। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार में भी योगदान दिया। राजनीति के साथ पवन शर्मा गोपालपुरी में हार्डवेयर का कारोबार करते थे। राजनीतिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के बीच उनके संपर्क थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। वे तीन भाइयों में से एक थे। उनके भाई राजकुमार शर्मा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद हैं। तीसरे भाई दिनेश शर्मा का पहले ही निधन हो चुका है। पवन शर्मा की अंतिम यात्रा रविवार दोपहर 2 बजे गोपाल पुरी स्थित उनके घर से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार महेंद्र नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User