मेरठ में 2 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू:उद्योग लगाने पर मिलेगा 50% अनुदान, अधिकतम एक लाख रुपए की सहायता

Nov 23, 2026 - 18:26
0
मेरठ में 2 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू:उद्योग लगाने पर मिलेगा 50% अनुदान, अधिकतम एक लाख रुपए की सहायता
मेरठ के सरुरपुर खुर्द गांव में 23 और 24 नवम्बर को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मोदीपुरम की प्रभारी प्रेगलता ने ग्राम पंचायत सरुरपुर खुर्द, ब्लॉक सरुरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण में आए लोगों को लेखन सामग्री दी गई और जलपान कराया गया। विषय विशेषज्ञ प्रेमलता ने खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर 50 प्रतिशत, अधिकतम एक लाख रुपए तक का अनुदान मिलता है। सेवानिवृत्त प्रभारी और विषय विशेषज्ञ पवन कुमार सिरोही ने फल-सब्जियों से अचार, सॉस, गुड़खाना, जैम, जेली, स्क्वैश और मसाले बनाने की जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ शिवांजलि सिंह ने बेकरी उद्योग लगाने और विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। मेरठ के डीआरपी दीपांशु ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की जानकारी दी। कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User