बलिया के संगम घाट पर गंगा महाआरती:कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर वैदिक मंत्रों के बीच जुटे श्रद्धालु

Nov 24, 2026 - 07:36
0
बलिया के संगम घाट पर गंगा महाआरती:कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर वैदिक मंत्रों के बीच जुटे श्रद्धालु
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सोमवार रात शिवरामपुर स्थित संगम घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन हुआ। काशी की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर हुए आयोजन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां गंगा के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्तिमय हो गया। डीएम-एसपी ने किया मां गंगा का पूजन महाआरती से पहले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू सुषमा शेखर की मौजूदगी में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महाआरती शुरू हुई। पारंपरिक वेशभूषा में पुरोहितों ने दीपों और बड़े आरती पात्रों से मां गंगा की आराधना की। दीपों की जगमगाहट से घाट का नजारा आकर्षक हो गया। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक घाट पर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, घाटों पर रोशनी कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। घाटों और वहां तक पहुंचने वाले प्रमुख रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। महिलाओं की सुविधा और निजता के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए NDRF-SDRF तैनात गंगा में स्नान के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी घाटों और प्रमुख रास्तों पर निगरानी रख रहे हैं। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विभिन्न संगठनों, समाजसेवियों और नेताओं की ओर से जगह-जगह राहत शिविर भी लगाए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User