मेट्रो निर्माण के विरोध में उतरे 1000 छात्र:सड़क पर डांस करते दिखे बच्चे, जमकर की नारेबाजी, देखिए तस्वीरें
आगरा कॉलेज के खेल मैदान में मेट्रो निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। इसके विरोध में कॉलेज प्रशासन के साथ करीब 1000 छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने कॉलेज परिसर से मुख्य मार्ग तक मार्च निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ छात्र रेलिंग तोड़कर अंदर घुस गए और सेल्फी ली। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कुछ छात्र इस प्रर्दशन में नाचते दिखे और आनोखे अंदाज में GEN-Z ने प्रर्दशन किया। छात्रों के मुताबिक, मैदान में खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। आरोप है कि मेट्रो निर्धारित जगह से हटकर कॉलेज की जमीन पर निर्माण कर रही है, जिससे कॉलेज की संपत्ति और विद्यार्थियों की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। कॉलेज प्रशासन ने मामले में थाने में शिकायत दी है। इसमें 26 नवंबर को मैदान में पार्किंग बनाने के प्रयास, शिलान्यास पत्थर तोड़ने की कोशिश और विरोध करने पर वरिष्ठ प्रोफेसर से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है। प्रशासन ने पुलिस को वीडियो और फोटो भी सौंपे हैं। देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)