आगरा में टूटी सड़क के खिलाफ प्रदर्शन:बीच सड़क पर लेट गए योगी यूथ और राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष, पुलिस ने हटाया

Nov 29, 2026 - 18:44
0
आगरा में टूटी सड़क के खिलाफ प्रदर्शन:बीच सड़क पर लेट गए योगी यूथ और राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष, पुलिस ने हटाया
आगरा के राजपुर चुंगी-शमसाबाद रोड पर टूटी सड़क और उड़ती धूल से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को सड़क पर दिखाई दिया। योगी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर सड़क पर धरने पर बैठ गए। वहीं, राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के अध्यक्ष गोविंद पाराशर भी धरने में शामिल हुए और सड़क पर लेटकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों नेताओं को जबरन धरने से हटा दिया। उन्होंने सड़क की मरम्मत कर उसे पहले जैसी बनाने की मांग की। धरने के दौरान राजपुर चुंगी के व्यापारी भी एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने बताया कि सड़क टूटी होने और लगातार धूल-मिट्टी उड़ने से दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दुकानों में धूल भर रही है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि दुकान का किराया निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कुंवर अजय तोमर ने कहा कि पूरे आगरा में सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। कहीं टोरेंट पावर, कहीं गंगाजल की लाइन और कहीं मेट्रो के काम के नाम पर सड़कें खोदी जा रही हैं। इससे लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि टूटी सड़क से बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल बस पलट सकती है और एंबुलेंस जाम में फंस सकती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि इस दौरान सड़क पहले जैसी नहीं बनाई गई तो वे दोबारा धरने पर बैठेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User