दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत:हाथरस के सादाबाद-राया मार्ग पर हादसा, पति घायल
हाथरस में रविवार दोपहर करीब 3 बजे सादाबाद-राया मार्ग पर गांव मीरपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरा मामला… मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव जोनई निवासी बनवारी लाल (55) पुत्र भरत सिंह अपनी पत्नी आशा देवी (50) के साथ सादाबाद से घर लौट रहे थे। गांव मीरपुर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया गया, जहां आशा देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल बनवारी लाल का उपचार किया गया। तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया हादसे की सूचना पर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। आशा देवी के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। मां की मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)