सिंचाई करने पहुंचे दंपती पर हमला, लाठी-डंडे लेकर दौड़े हमलावर:कौशाम्बी में गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने साथियों को बुलाकर पीटा
कौशांबी के कड़ाधाम क्षेत्र में खेत पर सिंचाई कर रहे एक दंपती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों और उनके साथियों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। आलू के खेत में सिंचाई के दौरान हुआ विवाद कुर्मीयाना गांव (मजरा ताजमल्लाहन) की रहने वाली सुमेरा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर को सुबह करीब 10 बजे वह अपने पति हरिश्चंद्र के साथ आलू के खेत में सिंचाई करने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान निजाम का पुरवा गांव के सरवर अली और उनके तीन बेटे सलमान, बिल्लू और भोंदू वहां पहुंचे। सुमेरा देवी के मुताबिक, आरोपियों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने लाठी-डंडों से उनके परिवार के लोगों को पीटा। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से उनका परिवार डरा हुआ है। सुमेरा देवी ने मारपीट का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कड़ाधाम पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)