बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मैनपुरी में बुलडोजर चला:दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया; सपा नेता ने कार्रवाई के तरीके पर उठाए सवाल

Nov 23, 2026 - 17:52
0
बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मैनपुरी में बुलडोजर चला:दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया; सपा नेता ने कार्रवाई के तरीके पर उठाए सवाल
मैनपुरी में शादी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ और सड़क पर अतिक्रमण के चलते बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। शाम करीब 3 बजे एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने ईशन नदी पुल से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। सड़क और पटरी किनारे किए गए अस्थायी निर्माण, दुकानों के बाहर रखा सामान और रास्ते में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाए गए। अभियान में मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। ईशन नदी पुल से शुरू हुई कार्रवाई शहर के प्रमुख बाजारों में पिछले काफी समय से सड़क किनारे अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। शादी सीजन के चलते बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई थी। दुकानदारों का सामान सड़क तक फैला होने और बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हो रही थी। कई जगह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने ईशन नदी पुल से अभियान चलाते हुए सड़क और पटरी किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए। स्वेच्छा से हटाने वालों पर कार्रवाई नहीं, खर्च भी वसूला जाएगा एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पालिका अपनी प्रक्रिया के तहत सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवा रही है। जिन लोगों ने स्वेच्छा से पहले ही अतिक्रमण हटा लिया है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। जिनका अतिक्रमण प्रशासन को खुद हटाना पड़ रहा है, उनसे हटाने में आने वाला खर्च वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थायी निर्माणों के मामले में नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी, जबकि अस्थायी अतिक्रमण खुद हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। जुर्माने की राशि के बारे में एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ से जानकारी लेने की बात कही। V Mart के बाहर बुलडोजर पहुंचा तो सपा नेता ने उठाए सवाल अतिक्रमण अभियान के दौरान V Mart मॉल के बाहर भी प्रशासन की टीम पहुंची। यहां मॉल के मालिक और सपा नेता सतीश यादव ने कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए प्रशासन पर निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत पीछे चांदेश्वर रोड की ओर से होनी चाहिए थी। वहां से अतिक्रमण हटाते हुए टीम आगे आती तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्रवाई में वह सहयोग करेंगे, लेकिन कार्रवाई पूरे इलाके में एक समान तरीके से होनी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके यहां बुलडोजर चल सकता है तो उन्होंने कहा कि हो सकता है, सरकार कुछ भी कर सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User