विंध्यवासिनी फाउंडेशन के एनपी सिंह सम्मानित:डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिया पर्यावरण गौरव सम्मान, स्वच्छता में निभाई भूमिका

Nov 24, 2026 - 20:31
0
विंध्यवासिनी फाउंडेशन के एनपी सिंह सम्मानित:डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिया पर्यावरण गौरव सम्मान, स्वच्छता में निभाई भूमिका
लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए विंध्यवासिनी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एनपी सिंह को ‘राष्ट्रीय पर्यावरण गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। 22 नवंबर को तेलीबाग स्थित आर्नेट होटल में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। ट्रस्ट को यह सम्मान प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण, स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया। समारोह में पद्मश्री डॉ. हेमंत, एम्स गोरखपुर के चेयरमैन रोहित कुमार सिंह, केजीएमयू के प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र सिंह और ट्रस्ट के सचिव एमके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विंध्यवासिनी फाउंडेशन की ओर से वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के पांच गांवों में ‘कूड़े में प्लास्टिक नहीं, प्लास्टिक में कूड़ा नहीं’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण महिलाएं और किशोरियां घरों से प्लास्टिक कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थानों पर जमा करती हैं। अभियान में भागीदारी के लिए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सैनिटरी पैड भी उपलब्ध कराए जाते हैं। एनपी सिंह ने सम्मान को अभियान से जुड़े ग्रामीणों, महिलाओं और स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User