लखनऊ में दिवाली की सुबह विजिबिलिटी 500m से कम:जबरदस्त धुंध छाई, AQI 300 के पार; धूप निकली, पर असर नहीं
लखनऊ में दिवाली से पहले हवा की क्वालिटी खराब होती जा रही है। रविवार को लगातार तीसरे दिन धुंध छाई हुई है। शनिवार के मुकाबले धुंध इतनी बढ़ी है कि विजिबिलिटी 500 मीटर से कम है। धूप निकली है लेकिन इसका असर नहीं हो रहा है। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक दिन में 100 से ज्यादा बढ़कर 300 के पार पहुंच गया है। अलीगंज, लालबाग का AQI 300 के करीब और तालकटोरा का AQI 300 के पार होकर रेड जोन में पहुंच गया है। तालकटोरा में सबसे अधिक 304, लालबाग में 283 दर्ज हुआ है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 156, गोमतीनगर 169 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 167 के साथ येलो जोन में रहा। दिन का तापमान 31 डिग्री पहुंचा, कोहरे की संभावना रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 66 फीसदी रही। आने वाले दिनों में कोहरे की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जो सूरज निकलने के साथ ही साफ हो जाएगा। अर्नब का असर खत्म हो गया मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफान "अर्नब" का असर अब खत्म हो गया है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। धूप निकलने से दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होगी। रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाता रहेगा। सुबह-सुबह ठंडक बढ़ जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)