नशे में ससुर-दामाद भिड़े, डंडे से हमला किया:पुलिस ने समझाकर शांत कराया, किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी

Nov 28, 2026 - 00:40
0
नशे में ससुर-दामाद भिड़े, डंडे से हमला किया:पुलिस ने समझाकर शांत कराया, किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी
कानपुर के रावतपुर स्थित डूबियाना मोहल्ले में नशेबाजी के दौरान ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया। कहासुनी और गालीगलौज के बाद दामाद ने डंडा उठाकर ससुर पर हमला कर दिया। दोनों के बीच हुई मारपीट का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। शुक्रवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बीच-बचाव के बावजूद बढ़ता गया विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान ससुर और दामाद दोनों नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर पहले दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद गालीगलौज शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दामाद ने डंडे से ससुर पर हमला कर दिया। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई बताया जा रहा है कि विवाद की सूचना पर रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना में किसी को गंभीर चोट आई या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि डूबियाना मोहल्ले में नशेबाजी के दौरान ससुर और दामाद के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User