बुलंदशहर के खुर्जा में नाले में गिरा राहगीर, VIDEO:लाखों की सड़क तोड़कर छोड़ी, सुरक्षा दीवार भी नहीं बनाई
बुलंदशहर के खुर्जा में मिनी बाईपास सड़क पर लापरवाही का मामला सामने आया है। बस स्टैंड से किला मार्ग होते हुए जंक्शन रोड तक बनी सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया गया था। सड़क तोड़ने के बाद नाले के किनारे सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। न सुरक्षा दीवार बनाई गई और न ही सड़क के गड्ढों को भरा गया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर नाले में गिरकर चोटिल हो गया। हादसे के बाद लोगों के नाले में गिरने का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहगीर नाले में गिरते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत और नाले के किनारे सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क तोड़ी, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं किए स्थानीय लोगों के मुताबिक, मिनी बाईपास की सड़क को जेसीबी से तोड़ने के बाद काम को अधूरा छोड़ दिया गया। नाले के किनारे खुला हिस्सा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। रात के समय यहां हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। व्यस्त मार्ग पर हर समय हादसे का खतरा यह मार्ग बस स्टैंड, किला मार्ग और जंक्शन रोड को जोड़ता है और काफी व्यस्त रहता है। इसके बावजूद नाले के किनारे सुरक्षा दीवार या बैरिकेडिंग नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से सड़क ठीक कराने की मांग हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने प्रशासन से नाले के किनारे जल्द सुरक्षा दीवार बनवाने, खुले गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद भी यदि सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी तय करनी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)