फिरोजाबाद में दिव्यांगजनों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण:विधायक मनीष असीजा ने बोले- दिव्यांगजनों का सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है

Nov 28, 2026 - 19:53
0
फिरोजाबाद में दिव्यांगजनों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण:विधायक मनीष असीजा ने बोले- दिव्यांगजनों का सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है
फिरोजाबाद में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को आर्य नगर स्थित तिलक इंटर कॉलेज में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार की एडिप योजना के तहत आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। शिविर का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, एलिम्को कानपुर और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने दिव्यांगजनों को अपने हाथों से सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मनीष असीजा ने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने दैनिक कार्य आसानी से करने में सक्षम बनाना है। सहायक उपकरण उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ जीवन को भी सुगम बनाएंगे। वहीं, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। शिविर में एलिम्को आसरा फिरोजाबाद और जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। इस पहल से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का प्रोत्साहन भी मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User