लखनऊ में हस्तशिल्प महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम:डांस प्रस्तुतियों पर झूमे लोग, घरेलू उपयोग के सामानों की जबरदस्त बिक्री
लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-15 स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2026 में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी के दिन लोगों ने खरीदारी और खानपान के साथ झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। दोपहर तक मेले के सभी हिस्सों में रौनक बढ़ गई। हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खरीदारी प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट्स की ओर से 24 नवंबर से आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प और घरेलू उपयोग के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। क्रॉकरी, कालीन, फर्नीचर, ऊनी कपड़े, शॉल, कंबल, जैकेट और बच्चों के परिधानों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। आयोजकों के मुताबिक, यहां उत्पाद उचित कीमतों पर उपलब्ध हैं। झूलों और फूड स्टॉल पर भी भीड़ मेले में लगे झूलों पर बच्चों और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, फूड स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ रही। कई स्टॉल पर लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सीसीटीवी से हो रही निगरानी आयोजकों ने मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। परिसर में सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। साथ ही पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है। डांस प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक सांस्कृतिक मंच पर रविवार को आरोही और सुभाषिनी डांस अकादमी के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। अंकित सिंह, शैली कुशवाहा, लक्ष्मी श्रीवास्तव और पार्थ श्रीवास्तव समेत अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रुप डांस 'नाच बिंदरी' और 'माहिया' को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं, पूजा की 'सांवरिया' पर सोलो प्रस्तुति और कार्तिक के 'मूड है भयंकर' पर डांस ने भी खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष प्रिया पाल ने कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन अथर्व और रॉकी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)