दबंगों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की:गाजियाबाद में मोबाइल छीना, मकान पर कब्जा करने की कोशिश
गाजियाबाद में गुरुवार को मकान पर कब्जे के विवाद में दो महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा। मोबाइल छीना और तीन CCTV कैमरे तोड़ दिए। महिलाओं का कहना है कि परिवार करीब 20 साल से इस मकान में रह रहा है और मकान के दस्तावेज भी उनके नाम पर हैं। इसके बावजूद भी दबंग इस मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। महिलाओं ने एसीपी से मामले की शिकायत की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने, निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। घटना लोनी बॉर्डर स्थित विकास कुंज की है। 20 साल से मकान में रह रहा परिवार उषा पत्नी विजय कुमार विकास कुंज डी-ब्लॉक के प्लॉट नंबर 13, खसरा नंबर 609 पर बने मकान में परिवार के साथ रहती हैं। उनका कहना है कि मकान की रजिस्ट्री और बिजली का बिल उनके नाम पर है। आरोप है कि 3 नवंबर को कुछ नकाबपोश लोग मकान में घुसे और सामान तोड़कर बाहर फेंकने लगे। विरोध करने पर उषा के बेटे को बंधक बनाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने प्लॉट को अपना बताया। घर में घुसकर मोबाइल छीना और कैमरे तोड़े दूसरी शिकायत में महिला ने बताया कि 19 नवंबर को कुछ लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर और कुछ बिना चेहरा ढके घर पहुंचे। उन्होंने नया मोबाइल छीन लिया और महिला के साथ मारपीट की। घर में लगे तीन CCTV कैमरे भी तोड़ दिए और सामान ले गए। महिला का दावा है कि मारपीट की घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। उसने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर भी सूचना दी थी। पहले भी घर खाली करने की धमकी देने का आरोप शिकायत में 5 नवंबर की घटना का भी जिक्र है। आरोप है कि उस दिन कुछ लोग दोबारा घर में घुसे और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने परिवार से मकान खाली करने को कहा। शिकायतकर्ता ने घटना से जुड़े फोटो और वीडियो होने की बात कही है। 112 पर की गई कॉल का इवेंट आईडी भी पुलिस को दिया गया है। परिवार का आरोप है कि कई बार थाने जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। परिवार में तीन साल की बच्ची भी है। इसी वजह से महिलाओं ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि महिला ने मनोज शर्मा और रिंकी पांडे पर घर में घुसकर मारपीट करने और मोबाइल छीनने की शिकायत दी है। CCTV कैमरे भी क्षतिग्रस्त किए गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)