देवरिया में 10 एमएम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना:30 किमी प्रति घंटे की हवा से ठंडक बढ़ी, किसानों को राहत

Sep 25, 2026 - 09:37
0
देवरिया में 10 एमएम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना:30 किमी प्रति घंटे की हवा से ठंडक बढ़ी, किसानों को राहत
देवरिया जिले में गुरुवार सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश होती रही। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। गुरुवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हुई थी। दिनभर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। देसही देवरिया और तरकुलवा क्षेत्र में भी बारिश हुई। गुरुवार को जिले में करीब 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 23 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। धान की फसल को मिलेगा फायदा समय पर बारिश होने से किसानों में खुशी है। किसानों के अनुसार, इस समय धान की फसल को पानी की जरूरत थी। पर्याप्त नमी मिलने से धान की फसल को फायदा होगा और पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। खरीफ की अन्य फसलों की बढ़वार में भी तेजी आने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांधाता सिंह ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। इससे धान की फसल में बालियों के विकास और दाने बनने में मदद मिलेगी। साथ ही जाड़े में बोई जाने वाली सब्जियों और रबी की फसलों की तैयारी में भी यह बारिश उपयोगी रहेगी। तेज हवा से पेड़ और बिजली के तार टूटे बारिश के साथ तेज हवा चलने से कुछ स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं। कुछ जगहों पर बिजली के तार भी टूट गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश और ठंडी हवा से उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 26 सितंबर तक बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 26 सितंबर तक मौसम में बदलाव जारी रहने और बारिश की संभावना है। शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। मौसम में लगातार बदलाव के चलते लोगों को ठंडी हवाओं का असर महसूस हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User