किसानों ने गन्ने का दाम 600 रुपये करने की मांग:बागपत में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा मांग पत्र; कर्ज माफी और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की भी मांग

Nov 26, 2026 - 14:56
0
किसानों ने गन्ने का दाम 600 रुपये करने की मांग:बागपत में मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा मांग पत्र; कर्ज माफी और 200 यूनिट मुफ्त बिजली की भी मांग
बागपत में किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवक-युवतियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें ग्रामीण इलाकों से लेकर ब्लॉक, तहसील, नगर और जिला स्तर की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की बात भी कही गई। मांग पत्र में गन्ने का दाम 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और बकाया भुगतान के साथ एरियर व ब्याज जल्द देने की मांग की गई। किसानों का कर्ज माफ करने, खाद की व्यवस्था करने और सिंचाई के लिए नहरों में पर्याप्त पानी देने की मांग भी शामिल है। आवारा पशुओं से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने को भी कहा गया। इसके अलावा मेरठ मंडल में हाईकोर्ट स्थापित करने, ट्रांसफार्मरों से स्टार्टर और केबल चोरी रोकने तथा गांवों के कुओं और तालाबों से अवैध कब्जे हटाकर उनका नवीनीकरण कराने की मांग की गई। मांग पत्र में गरीब परिवारों को हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन देने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने और राजस्व मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग भी रखी गई। कानून-व्यवस्था बेहतर करने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने और थानों, चौराहों व भीड़भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई। सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी की गई। मांग पत्र सौंपने वालों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से समस्याओं पर विचार कर जल्द समाधान करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User