हिंदू युवा वाहिनी ने योगी की मां को श्रद्धांजलि दी:मुरादाबाद में शोक सभा हुई; फूल चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखा

Nov 22, 2026 - 17:21
0
हिंदू युवा वाहिनी ने योगी की मां को श्रद्धांजलि दी:मुरादाबाद में शोक सभा हुई; फूल चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखा
मुरादाबाद में हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक सभा की। सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को मालवीय नगर स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर में हुई सभा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संस्कार कत्याल ने किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सावित्री देवी के चित्र पर फूल चढ़ाए और दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संस्कार कत्याल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को जन्म देने वाली उनकी मां का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी का जीवन त्याग, सादगी और संस्कारों की मिसाल रहा। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी को राष्ट्र याद रखेगा और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। संस्कार कत्याल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी जताई। सभा में पार्षद और जिला महामंत्री देशरतन कत्याल, जिला महामंत्री इंद्रजीत गुलाटी, जिला मंत्री चंचल कुमार, अभिषेक खन्ना, हनी यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण ढल, सोशल मीडिया प्रभारी रत्नाकर मेहता, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र कपूर, पंडित कमल राज, सुप्रीत खन्ना और देवेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User