डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपी गिरफ्तार:जालौन में पुलिस ने दो तमंचे, चार कारतूस और चोरी के औजार जब्त किए
जालौन जिले में रामपुरा पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, छह मोबाइल फोन, दो चार पहिया वाहन और 1,950 रुपए जब्त किए। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सीओ माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि एसपी सुरेश चन्द्र रावत की निगरानी और एएसपी डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। इसी दौरान रामपुरा थाना पुलिस ने रात की चेकिंग के समय रामपुरा-माधौगढ़ मार्ग पर ग्राम भीखमपुरा के पास रानू कुशवाहा के बगीचे में दबिश दी। वहां पांचों आरोपी पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद सफीक राईन उर्फ करु, समीर राईन, अरबाज राईन और राज उर्फ छोटू शामिल हैं। ये सभी मालवीय नगर, कोंच के निवासी हैं। अंशु तिवारी ग्राम करमचंदपुर, कदौरा का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात में सुनसान जगहों पर इकट्ठा होकर लूट और डकैती की योजना बनाते थे। इसके लिए वे तमंचे और कारतूस के साथ कटर, सब्बल, प्लास, हथौड़ी, पेचकश और सरिया रखते थे। आने-जाने के लिए चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने रामपुरा थाने में मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, जुआ और अन्य धाराओं में पहले से भी कई केस दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)