बुलडोजर से नष्ट कराई 10 हजार लीटर अवैध शराब:सब हेड: देवरिया में कोर्ट के आदेश पर देशी और कच्ची शराब का कराया गया निस्तारण

Nov 28, 2026 - 20:08
0
बुलडोजर से नष्ट कराई 10 हजार लीटर अवैध शराब:सब हेड: देवरिया में कोर्ट के आदेश पर देशी और कच्ची शराब का कराया गया निस्तारण
देवरिया में खामपार पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे न्यायालय के आदेश पर 10,021.27 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई। बुलडोजर से नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है। यह शराब वर्ष 2016 से जून 2026 तक आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 291 मुकदमों से जुड़ी थी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 26 नवंबर 2026 को शराब नष्ट करने का आदेश दिया था। इसके बाद खामपार थाने के मालखाने में रखी शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान न्यायालय के कार्यालय लिपिक, अभियोजन अधिकारी, खामपार थानाध्यक्ष और थाने के हेड मुहर्रिर मौजूद रहे। संबंधित मुकदमों से जुड़े माल का न्यायालय के आदेश के अनुसार निस्तारण किया गया। तीन तरह की शराब कराई गई नष्ट पुलिस की ओर से जारी विवरण के मुताबिक, नष्ट की गई शराब में 2,869.07 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर, 6,348.20 लीटर अवैध देशी शराब और 804 लीटर कच्ची शराब शामिल थी। भाटपाररानी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि माल निस्तारण अभियान के तहत थानों के मालखानों में लंबे समय से रखे मुकदमों से जुड़े माल को न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार नष्ट किया जा रहा है। इसी क्रम में खामपार थाने में यह कार्रवाई की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User