मंत्री कपिलदेव ने लगाई अधिकारियों को फटकार:विकास कार्यों में लापरवाही पर बोले- जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं

Nov 28, 2026 - 20:08
0
मंत्री कपिलदेव ने लगाई अधिकारियों को फटकार:विकास कार्यों में लापरवाही पर बोले- जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं
मुजफ्फरनगर में विकास कार्यों में देरी और जनसमस्याओं को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार शाम करीब 6:30 बजे विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्य समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। MDA और प्रधानमंत्री आवास योजना की शिकायतों पर जताई नाराजगी बैठक में मंत्री ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) में नक्शे स्वीकृत करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की गुणवत्ता और पानी की सुविधा को लेकर मिली शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने इन मामलों की जांच कर समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक में DM सुनील कुमार सिंह, सीडीओ अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट दीपक पाल, MDA सचिव कुंवर बहादुर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। खुदाई के बाद सड़कें ठीक कराएं, बार-बार न खोदें मंत्री ने जल निगम को पाइपलाइन और पानी की टंकियों के निर्माण के बाद खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने को कहा। बिजली विभाग को लंबित ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभों और लाइनों की शिफ्टिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए। नगर पालिका को बिजली, गैस, पानी और सीवर विभागों के साथ समन्वय बनाने को कहा, ताकि बार-बार सड़कों की खुदाई न करनी पड़े और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अस्पताल की शिकायतों की जांच के निर्देश ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। जिला अस्पताल से जुड़ी शिकायतों पर सीएमओ को जांच कर कार्रवाई करने को कहा। वहीं, श्रम विभाग को पात्र श्रमिकों के आवेदन लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User