एमएलसी चुनाव की तुलना विधानसभा से नहीं हो सकती:जौनपुर पहुंचे वाराणसी कैंट विधायक ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर दिया जवाब

Nov 12, 2026 - 14:51
0
एमएलसी चुनाव की तुलना विधानसभा से नहीं हो सकती:जौनपुर पहुंचे वाराणसी कैंट विधायक ने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर दिया जवाब
जौनपुर में वाराणसी कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने एमएलसी चुनाव को लेकर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव की तुलना लोकसभा और विधानसभा चुनाव से नहीं की जा सकती। एमएलसी चुनाव में 20 से 25 हजार वोट होते हैं, जबकि विधानसभा की एक सीट पर करीब 4 लाख मतदाता होते हैं। 4-5 साल से चुनाव की तैयारी कर रहे थे लोग सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि एमएलसी चुनाव के लिए कुछ लोग 4 से 5 साल पहले से तैयारी कर रहे थे। उन्होंने समय रहते अपने वोट बनवाए और लगातार मेहनत की। ऐसे लोगों को चुनाव में सफलता मिली। उन्होंने दावा किया कि जिसने समय पर वोट बनवाए और मेहनत की, उसे जीत मिली। उन्होंने कहा कि उपचुनाव समेत हर जगह भाजपा जीत रही है। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगी। अखिलेश यादव को बताया 'चुनावी हिंदू' अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए श्रीवास्तव ने उन्हें 'चुनावी हिंदू' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही अखिलेश यादव को हिंदू धर्म याद आने लगता है। उनके कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें वे देवी-देवताओं को न मानने और पूजा-पाठ नहीं करने की बात कहते नजर आते हैं। मुलायम सिंह यादव पर भी साधा निशाना श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर रामभक्तों पर गोली चलवाने और सैकड़ों लोगों के नरसंहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और सब समझ रही है। पांच साल से जनता के बीच रहने का दावा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि तैयारी उन लोगों को करनी है, जो अब मैदान में उतर रहे हैं। वे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता पिछले पांच साल से जनता के बीच रहकर सेवा कर रहे हैं। भाजपा इसी मेहनत के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User