डिंपल यादव ने लाखन कश्यप के परिवार को मदद दी:मैनपुरी में नहर में डूबने से हुई थी मौत, सांसद ने ₹1 लाख का चेक दिया

Nov 05, 2026 - 21:47
0
डिंपल यादव ने लाखन कश्यप के परिवार को मदद दी:मैनपुरी में नहर में डूबने से हुई थी मौत, सांसद ने ₹1 लाख का चेक दिया
मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने नहर में डूबने से जान गंवाने वाले लाखन कश्यप के परिवार को एक लाख रुपये का चेक दिया। सपा नेताओं ने भी परिवार से मुलाकात की। लाखन कश्यप सदर विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले में रामलीला मैदान के पास रहते थे। परिवार में पांच सदस्य हैं। उनके दो बेटे नाबालिग हैं। परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद भरण-पोषण का संकट है। परिवार ने डिंपल यादव से न्याय और आर्थिक मदद की मांग की थी। गुरुवार को उन्हें एक लाख रुपये का चेक दिया गया। परिवार को आगे भी आर्थिक मदद दिलाने की बात कही गई। इस दौरान सदर विधायक राजकुमार यादव, सपा महासचिव रामनारायण बाथम, रामू गुप्ता और मनीष यादव मौजूद रहे। नेताओं ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User