गाजीपुर में लुढ़का तापमान, गलन से बढ़ी ठिठुरन:ठंड से बचने के लिए जले अलाव, मॉर्निंग वॉक का समय बदला
गाजीपुर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में सुबह ठंड और हल्की गलन का असर लोगों की दिनचर्या पर दिखने लगा है। पहले सुबह 4 से 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग अब करीब छह बजे जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह सड़कों और पार्कों में टहलने वालों की संख्या भी पहले से कुछ कम दिखी। गर्म कपड़ों में नजर आए लोग सुबह टहलने निकले लोग ठंड से बचने के लिए शॉल, ट्रैक सूट, टोपी, स्वेटर और स्वेटशर्ट पहने नजर आए। कई जगह चाय की दुकानों पर लोगों की आवाजाही रही। लोग चाय पीते हुए अलाव तापते दिखे। कई दुकानों के बाहर अलाव जलाए गए थे। कुछ जगह बुजुर्ग महिलाएं भी अलाव के पास बैठी थीं। ठंड के चलते देर से निकले मॉर्निंग वॉक पर रजदेपुर के रहने वाले अनिल जायसवाल ने बताया कि वे रोज सुबह 4 से 5 बजे के आसपास साइकिल लेकर टहलने निकलते हैं, लेकिन शुक्रवार को देर हो गई। इसकी एक वजह घर पर जरूरी काम होना भी था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को भी ठंड थी, लेकिन शुक्रवार को ज्यादा ठंड महसूस हुई। उन्होंने सुबह की शुरुआत चाय पीकर की। सुबह 13 डिग्री रहा तापमान मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जिले का तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह के मुकाबले दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म होने का अनुमान है। सुबह की हल्की गलन के बीच लोगों ने अपनी दिनचर्या में बदलाव करना शुरू कर दिया है। मॉर्निंग वॉक का समय बदलने के साथ सुबह चाय पीने और ठंड से बचने के इंतजाम भी नजर आ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)