योगी आदित्यनाथ दो दिन बलरामपुर में रहेंगे:27 नवंबर को हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर पहुंचेंगे, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

Nov 27, 2026 - 07:38
0
योगी आदित्यनाथ दो दिन बलरामपुर में रहेंगे:27 नवंबर को हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर पहुंचेंगे, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 और 28 नवंबर को बलरामपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार से रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में दोपहर 1:35 बजे से शाम 5 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल शुक्रवार शाम 5 से 6 बजे तक मुख्यमंत्री ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उनका बाकी समय आरक्षित रहेगा। वह रात देवीपाटन मंदिर में ही विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से होंगे रवाना शनिवार सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर से कार द्वारा मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। सुबह 8:35 बजे हेलीपैड पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर देवीपाटन मंदिर परिसर और आसपास तैयारियां की जा रही हैं। MitemiteAI AdAd options

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User