ग्राम रोजगार सेवकों ने विधानसभा घेराव की चेतावनी दी:जौनपुर में मानदेय 24 हजार रुपए करने समेत कई मांगें रखीं
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट स्वेता गुप्ता को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने किया। डीपी शुक्ला ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 20 साल से ग्राम पंचायतों में काम कर रहे हैं। वे सरकार के दिए काम करते हैं और मनरेगा, अब VBG RAMG के तहत गांवों में मजदूरों को रोजगार दिलाते हैं। सेवकों ने मानदेय कम से कम 24 हजार रुपए करने और भुगतान के लिए अलग बजट रखने की मांग की। उन्होंने सेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने और एचआर पॉलिसी लागू करने की भी मांग रखी। ज्ञापन में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी काम जॉब चार्ट में जोड़ने और पद का नाम ‘ग्राम विकास सहायक’ करने की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन में तेज प्रताप सिंह, ठा. बृजेश सिंह, डॉ. श्याम शंकर मिश्र, रचित कपूर, विमल दूबे, पुष्पा गौतम, जम्पकाश शुक्ला, जम्त शुक्ला, दीन दयाल यादव और निशा नाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)