गाजियाबाद में आज बारिश का अलर्ट:सुबह से आसमान में घने बादल छाए, तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Sep 26, 2026 - 08:47
0
गाजियाबाद में आज बारिश का अलर्ट:सुबह से आसमान में घने बादल छाए, तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
गाजियाबद में आज शनिवार को बारिश का अलर्ट है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए छुए हैं। पिछले 24 घंटे में तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल 27 सितंबर को बारिश जैसा मौसम रहेगा। जहां तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार रात भी सर्द हवाएं चलीं और बादल रहे। 11 सितंबर को जिले में आखिरी बार बारिश हुई थी। शुक्रवार रात में भी बादल छाए शुक्रवार दिन में बीच बीच में धूप भी है। कभी बादल रहे, सुबह के समय न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रातमें तापमान में गिरावट आई, जहां रात में मौसम भी सर्द रहा। सितंबर माह बीतने को है, रात के मौसम में नमी आने से अब उमस से राहत मिलने लगी है। रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है। बारिश से तापमान में आएगी कमी एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में बारिश के बाद से तापमान में कमी आने की संभावना है। जहां रात का तापमान इसी सप्ताह 23 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना है। आज तापमान प्रदेश में हो रही बारिश से गिरा है। पूर्वी यूपी और यूपी में लगतार हो रही बारिश से वेस्ट यूपी के तापमान में भी गिरावट आई है। एक अक्टूबर से रात में तेजी से सर्दी बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User