जालौन में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी:छह महीने पहले पिता की मौत हुई थी, गमछे से फंदे से लटका मिला था

Nov 29, 2026 - 15:41
0
जालौन में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी:छह महीने पहले पिता की मौत हुई थी, गमछे से फंदे से लटका मिला था
जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में शनिवार शाम 22 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। छह महीने पहले पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई थी। वह मजदूरी करके घर का खर्च चला रहा था। मृतक के चाचा नरेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे शिवम ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। बाबा ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो शिवम फंदे पर लटका मिला। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छह महीने पहले पिता की हुई थी मौत परिजनों के मुताबिक, करीब छह महीने पहले शिवम के पिता अशोक का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी शिवम पर आ गई थी। वह गांव में मजदूरी करके घर का खर्च चला रहा था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए उरई स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा। रामपुरा थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User