पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे में पत्नी बाल-बाल बची; ससुराल से लौट रहा था युवक
बहराइच में के फखरपुर थाना क्षेत्र में पटसिया के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह ससुराल से पत्नी को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सुरक्षित बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी को लेकर लौट रहा था घर मृतक की पहचान लवकुश (22) पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है। मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि लवकुश पत्नी को लेने बाइक से अपनी ससुराल गया था। वहां से पत्नी को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पटसिया के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना प्रभारी फखरपुर ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)