गन्ने के खेत से मिले पशुओं की हड्डियां और अवशेष:शाहजहांपुर पुलिस ने दफनाए, हिंदू संगठन कार्रवाई की मांग की

Nov 11, 2026 - 07:35
0
गन्ने के खेत से मिले पशुओं की हड्डियां और अवशेष:शाहजहांपुर पुलिस ने दफनाए, हिंदू संगठन कार्रवाई की मांग की
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर खुर्द गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे गन्ने के खेत से पशुओं की हड्डियां और अवशेष मिले। गोकशी की सूचना पर हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि अवशेष पुराने लग रहे हैं। कई घंटे तक खेतों में की तलाश हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने बताया कि वह संगठन के पुवायां ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित मित्रा, ब्लॉक मंत्री हरिश्याम मिश्रा, ब्लॉक संगठन मंत्री रजत शर्मा राजा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी रिंकू अग्निहोत्री और कार्यकारिणी सदस्यों अतुल कुमार व अभिषेक त्रिवेदी के साथ मौके पर पहुंचे थे। गोकशी की सूचना मिलने पर पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने आसपास के गन्ने के खेतों में कई घंटे तक तलाश की। इस दौरान खेतों में पशुओं की हड्डियां और अवशेष मिले। अवनीश मिश्र ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर शुरू की जांच सूचना पर हल्का दरोगा शिशुपाल और सिपाही सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अवनीश मिश्र ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अवशेषों के संबंध में जानकारी जुटाने और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि खेत में मिले अवशेष पुराने लग रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि जानवर उन्हें खींचकर वहां लाए होंगे। पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों को समझाया और अवशेषों को दफना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User