गोंडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस की कार्रवाई:तीन आरोपियों की 90 हजार की तीन बाइक कुर्क; DM के आदेश पर कार्रवाई

Nov 12, 2026 - 20:55
0
गोंडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस की कार्रवाई:तीन आरोपियों की 90 हजार की तीन बाइक कुर्क; DM के आदेश पर कार्रवाई
गोंडा जिले में अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे मोतीगंज थाना पुलिस ने धानेपुर थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों की करीब 90 हजार रुपए कीमत की तीन मोटरसाइकिलों को कुर्क कर जब्त कर लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी (DM) गोंडा के आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) के अंतर्गत की गई है। इन तीन आरोपियों की मोटरसाइकिलें हुईं कुर्क जानकारी के मुताबिक, धानेपुर थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपियों की अवैध संपत्ति को चिह्नित किया गया था। गुरुवार को SDM सदर जितेंद्र कुमार गौतम और नायब तहसीलदार सदर जयशंकर सिंह की मौजूदगी में मोतीगंज थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत रूप से तीनों वाहनों को कुर्क किया। इनमें निम्नलिखित वाहन शामिल हैं अब्दुल गफूर (पुत्र रहीश, निवासी देवरिया अलावल, धानेपुर): प्लैटिना मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए) संतराम यादव (पुत्र जमुना यादव, निवासी जमुनागंज हाड़ापुरवा, धानेपुर): पैशन प्रो मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए) अजीत सिंह (पुत्र राम बहादुर, निवासी ग्राम हाड़ापुरवा, धानेपुर): स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 25 हजार रुपए) अन्य अवैध संपत्तियों की भी चल रही जांच मोतीगंज थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्ता ने बताया कि इन आरोपियों द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई अन्य संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है और चिह्नित होने पर उन्हें भी इसी तरह कुर्क किया जाएगा। वहीं, पूरे मामले पर SP अभिषेक झा ने कहा कि प्रदेश सरकार और DGP के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से कमाई गई हर अवैध संपत्ति को जब्त कर अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User