बिजनौर में शिक्षिकाओं और छात्राओं का अश्लील पर्चा चिपकाया:पुलिस ने हटाया, आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही

Nov 12, 2026 - 20:55
0
बिजनौर में शिक्षिकाओं और छात्राओं का अश्लील पर्चा चिपकाया:पुलिस ने हटाया, आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही
बिजनौर के शक्ति चौराहे पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के पास एक बोर्ड पर आपत्तिजनक पर्चा चिपका मिला। इसमें शहर के एक स्कूल की शिक्षिकाओं और छात्राओं के बारे में अश्लील बातें लिखी थीं। पर्चा देखकर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पर्चा हटवाया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोर्ड से पर्चा हटवाया। इसके बाद पुलिस ने पर्चा चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि आरोपी की पहचान होने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User