गोंडा में घना कोहरा 15 मीटर पहुंची विजिबिलिटी:21 सेल्सियस पहुंचा जिले का तापमान,वाहन चालकों को वाहन चलाने में सबसे अधिक दिक्कत
गोंडा में आज दीपावली का पर्व और आज रविवार को सुबह 5 बजे से ही इस सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरे की चादर इतनी घनी है कि विजिबिलिटी घटकर महज 15 मीटर तक पहुंच गई। सुबह 7:40 बजने को है अभी भी घना कोहरा का प्रकोप जारी है। AQI बात करें तो 167 पहुंच चुका है घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते जिले का तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया,जिससे इलाके में अचानक ठंड बढ़ गई है। अचानक छाए इस घने कोहरे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। दृश्यता (विजिबिलिटी) 15 मीटर से भी कम रह जाने के कारण हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह के वक्त दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना से बचने के लिए फॉग लाइट और हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से निकलना पड़ रहा है। लंबी दूरी की बसों और ट्रकों को भी सड़क किनारे रुकना पड़ा है। कोहरे और गलन का सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी पर भी देखने को मिला। सुबह-सवेरे खेतों की ओर रुख करने वाले किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कम दृश्यता और तेज ठंड के चलते मजदूर और किसान खेतों में समय से काम शुरू नहीं कर पाए। किसानों का कहना है कि अचानक बढ़े कोहरे और नमी से फसलों की देखरेख और दैनिक कृषि कार्यों में रुकावट आ रही है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव के बाद चिकित्सकों और प्रशासन ने वाहन चालकों को सड़कों पर सतर्कता बरतने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है। गोंडा आपदा जिला विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के माध्यम से इसी तरीके से गोंडा में आने वाले दिनों में मौसम रहेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार ठंड का असर थोड़ा काम हो सकता है सभी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)